VISITORS

0 1 9 6 4 5

August 25, 2026 2:24 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

प्राचार्य धनसिंह चौधरी सेवानिवृत्त” दी विदाई

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

बटियागढ़ . शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर प्राचार्य धन सिंह चौधरी के सम्मान में मां हरसिद्धि मंदिर  प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, अशोक पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कटारे, मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल, पूर्व प्राचार्य आर.पी. कुर्मी, कृष्णकुमार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि  धन सिंह चौधरी ने अपने लंबे सेवाकाल में बीएसी, बीआरसी तथा प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अतिथियों ने श्री चौधरी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। अपने उद्बोधन में धन सिंह चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल में मिले सहयोग और स्नेह को वे जीवनभर याद रखेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर