VISITORS

0 1 6 4 9 3

July 10, 2026 10:48 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 10, 2026 10:48 pm

पंचायत सचिव के साथ दिन दहाड़े रास्ते में हुई लुट

फालिया मार कर गिराया

धार, गंधवानी निप्र गंधवानी जनपद पंचायत के पंचायत सचिव के साथ लूट की घटना गुरुवार दोपहर में घटित हो गई वे अपने घर ग्राम धयडी की ओर जा रहे थे तभी कोलियाबारी में अज्ञात एक बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने फलिया मार कर उन्हें गिरा दिया और उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया ।

मामले में जानकारी देते हुए पंचायत सिरोंज के सचिव बहादुर सिंह डावर ने बताया कि मैं अपने ग्राम धयडी की ओर जा रहा था दोपहर 1 बजे के आसपास तीन मोटरसाइकिल पर हथियार बंद बदमाश आए जिन्होंने पीछे से वार किया तो मैं गिर गया मेरा 30 हज़ार कीमत का मोबाइल तथा पर्स लेकर बदमाश फरार हो गए 5000 नगदी और कागजात थे घटना की सूचना पुलिस थाना टांडा पर आवेदन में दी है । ज्ञात हो की जीराबाद टांडा मार्ग पर इस तरह से आए दिन लुट की वारदाते होती रहती हे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर