मिनी मैराथन में दौडे कलेक्टर-एसपी सहित छात्र एवं नागरिक
क्रियेटिव श्योपुर की ओर से विजेताओं को दिये प्रमाण पत्र
दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत आज पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्योपुर से गांधी पार्क गुलम्बर तक मिनी मैराथन दौड का आयोजन उत्साहपूर्वक वातावरण में संपन्न हुआ। नशे के विरूद्ध जागरूकता के संकल्प के साथ मिनी मैराथन में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान सहित अधिकारी, छात्र, जनप्रतिनिधि, खिलाडी, नागरिक सभी मिलकर दौडे। प्रातःकालीन समय में आयोजित मिनी मैराथन दौड के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरूआत की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य एवं पवन घुरैया, एसडीओपी राजीव गुप्ता, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र, खिलाडी, जनप्रतिनिधि, नागरिकगण उपस्थित रहें।
मिनी मैराथन दौड का समापन गांधी पार्क पर समारोहपूर्वक संपन्न हुआ, इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य व्यक्तियों को जागरूक करते हुए नशामुक्ति अभियान में सहयोग की अपील की गई।
Author: Shabd Agni
.