VISITORS

0 1 8 0 6 8

July 30, 2026 3:46 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

डिफेंस एकेडमी स्कूल की जमीन पर कब्जा, जांच कर कार्रवाई की मांग

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी 

श्योपुर, आसिदा रोड पर संचालित डिफेंस एकेडमी आवासीय स्कूल की भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। आवेदक सतनाम सिंह संधू का आरोप है कि दबंगों ने आधी रात को स्कूल की जमीन पर गिट्टी डालकर अवैध रूप से रोड बना दी और कब्जे की नियत से काम शुरू कर दिया।

आवेदक ने बताया कि यह भूमि डिफेंस एकेडमी आवासीय स्कूल के नाम पर है और यहां सैकड़ों छात्रों का भविष्य जुड़ा है। रात के अंधेरे में किए गए इस कृत्य से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में आक्रोश है।

आवेदक ने जिला कलेक्टर श्रीमती शीला दहिमा और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमीन माफियाओं और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और स्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

प्रशासन से उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी और अवैध कब्जा हटाकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर