VISITORS

0 1 8 0 6 8

July 30, 2026 3:48 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा के आयोजन में शामिल होने वाली अधिकारी पर हो सख्त कार्रवाई

राजनैतिक दल के आयोजन में सरकारी सेवक का शामिल होना सेवा शर्तों का खुला उल्लंघन – पंकज शर्मा

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया 

सीहोर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में शामिल हुई शाजापुर की जिला शिक्षा अधिकारी दीपा क़ीर पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सैकड़खेड़ी रोड स्थित शहीद स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी आयोजन में शाजापुर की जिला शिक्षा अधिकारी दीपा क़ीर भी सम्मिलित हुई थी, जबकि ये एक राजनीतिक दल का आयोजन था और सरकारी सेवकों का ऐसे आयोजनों में शामिल होना शासकीय सेवा शर्तों के सर्वथा विपरीत है और इस नियम को तोड़ने वाले शासकीय सेवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। पंकज शर्मा ने सीहोर तथा शाजापुर जिला कलेक्टर से दीपा क़ीर के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आगे से कोई भी सरकारी सेवक शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस ना कर सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर