दैनिक शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का सत्रारंभ शासकीय टंट्या मामा कॉलेज, पंधाना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती छाया मोरे ने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी ग्राम स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसे घर-घर तक पहुंचा सकते हैं। इससे ग्राम विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं ग्राम के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने पाठ्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षण पद्धति के माध्यम से संचालित किया जाता है। प्रत्येक रविवार को विकासखंड मुख्यालय पर कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं ग्राम विकास से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जनभागीदारी कॉलेज श्री रामप्रसाद शुक्ला, श्री श्याम गंगराड़े, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता, मुकेश जायसवाल, बंटी राठौर, धर्मेंद्र राठौर, रोशन टाइगर, बृजेश नामदेव, मेंटर्स दीपक यादव, धीरज पंचोरे , प्रकाश कुशवाह, आरती पटेल, नेहा बैरागी एवं नवांकुर राहुल पटेल सहित अन्य अतिथि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मेंटर धीरज पंचोरे के द्वारा किया गया एवं अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त पंधाना विकासखंड समन्वयक अजय गुजरे द्वारा किया गया।
Author: Shabd Agni
.