VISITORS

0 1 9 7 6 8

August 26, 2026 12:18 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

 महंगाई पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन सांसद कार्यालय घेरा

युवा नेता रजत डंडीर शाहरुख मिर्ज़ा के नेतृत्व में युवाओ ने भरी भाजपा के विरुद्ध हुंकार 

शब्द अग्नि / खरगोन। बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खरगोन सांसद कार्यालय का घेराव किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रजत डंडीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महंगी चीनी, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ते बस किराए को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां, चीनी, गुड़ और खाद्य तेल लेकर सांसद कार्यालय पहुंचे। इन वस्तुओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रजत डंडीर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। वहीं बस किराए में वृद्धि से विद्यार्थियों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ गया है।

विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा ने कहा कि महंगाई केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर आम परिवार की रसोई पर पड़ रहा है। सरकार को जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

युवक कांग्रेस नेता सुल्तान भुट्टो ने कहा कि महंगाई के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज अब थमने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस आगे भी सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेगी।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक परसराम डंडीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप श्रीमाली, अब्दुल सरदार भुट्टो, जाकिर खान, दीपक सिंह डंडीर, गंगाधर जोशी, भीकनगांव विधानसभा अध्यक्ष अमन सेन, अबरार कुरैशी, शाहिद खान, सत्यम सगर, जीतू डांगोदे, देवेंद्र पटेल, मनीष पटेल, रविंद वास्कले, जितेंद्र यादव, विक्रम रावत, शैलेंद्र सिंह, दिनेश खरते, गौतम पाटिल, विक्रम यादव, तैयब अली बोहरा, मिथुन पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला महासचिव युवा कांग्रेस रोशन खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में सहभागिता की।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर