VISITORS

0 1 9 7 6 8

August 26, 2026 12:17 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खरगोन : महंगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्ला बोल

सांसद कार्यालय का किया घेराव

शब्द अग्नि / संवाददाता

खरगोन। बढ़ती महंगाई के विरोध में आज जिला युवक कांग्रेस, खरगोन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खरगोन सांसद कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगी चीनी, महंगे खाद्य तेल, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और लगातार बढ़ते बस किराए को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां, चीनी, गुड़ और खाने का तेल सांसद कार्यालय में भेंट कर सरकार तक आम जनता की परेशानी पहुंचाने का प्रयास किया।

रसोई का बजट बिगाड़ती महंगाई- डंडीर 

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजत डंडीर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर सीधे तौर पर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, वहीं बस किराए में वृद्धि से विद्यार्थी, मजदूर, नौकरीपेशा और आम नागरिक परेशान हैं।

महंगाई के विरूद्ध कदम उठाए सरकार- मिर्जा 

विधनासभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्ज़ा ने कहा कि महंगाई केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि हर परिवार की रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा मुद्दा है। सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गई।

लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज- भुट्टो 

युवक कांग्रेस नेता सुल्तान भुट्टो ने कहा है, महंगाई के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज अब थमने वाली नही है। उक्त आंदोलन में युवाओं का हौसला बढ़ाने हेतु कार्यलय पर मौजूद रहे पूर्व विधायक परसराम डंडीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप श्रीमाली, अब्दुल सरदार भुट्टो, जाकिर खान, दीपक सिंह डंडीर, गंगाधर जोशी, भीकनगांव विस अध्यक्ष अमन सेन, अबरार कुरैशी, शाहिद खान, सत्यम सगर, जीतू डांगोदे, देवेंद्र पटेल विधानसभा अध्यक्ष, मनीष पटेल विधानसभा अध्यक्ष, रविंद वास्कले विधानसभा अध्यक्ष, जितेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, विक्रम रावत ब्लॉक अध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश खरते ब्लॉक अध्यक्ष, गौतम पाटिल ब्लॉक अध्यक्ष, विक्रम यादव ब्लाक अध्यक्ष, तैयब अली बोहरा ब्लाक अध्यक्ष, मिथुन पटेल ब्लाक अध्यक्ष, रोशन खान जिला महासचिव युवा काँग्रेस बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर