VISITORS

0 1 9 8 6 1

August 27, 2026 11:39 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार: त्योहार पर खाली रहे चूल्हे

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गोदाम पर बोला धावा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी 

बाड़ी नगर कस्बे में पिछले करीब एक वर्ष से जारी रसोई गैस सिलेंडर का संकट अब जन-आक्रोश में बदल चुका है। आगामी त्योहारों के सीजन में भी जब लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिले, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। दर्जनों उग्र उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।

एक एजेंसी के भरोसे पूरा शहर, सालों से व्यवस्था ध्वस्त

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पूरे बाड़ी नगर की आपूर्ति का जिम्मा सिर्फ एक मात्र ‘पुष्कर इंडेन गैस एजेंसी’ पर है। पिछले कई सालों से यह एजेंसी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। बुकिंग कराने के हफ़्तों बाद भी डिलीवरी नहीं मिलती, जिससे उपभोक्ताओं को रोजाना चूल्हा जलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

त्योहार की खुशियां पड़ीं फीकी, गोदाम पर हंगामा

ऐन त्योहार के समय भी गैस की आपूर्ति न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही एजेंसी और गोदाम पर लंबी कतारें लगी थीं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर उपभोक्ता भड़क गए। देखते ही देखते गोदाम परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।

गैस गौदाम पर लोगों का हंगामा करने सूचना मिली थी मौके पर लोगों समझाया कि आज गाड़ी नहीं आईं इसलिए सिलेंडर नहीं मिल रहे कल गाड़ी आयेगी सभी को सिलेंडर मिलेंगे लोग मान गए 

जयप्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर