VISITORS

0 1 9 8 6 1

August 27, 2026 11:38 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रक्षाबंधन पर बंदियो से खुली मुलाकात का समय निर्धारित

दैनिक शब्द अग्नि जिला जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल श्योपुर में खुली मुलाकात के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। जिसके तहत जेल में निरूद्ध बंदियो को राखी बांधने के लिए आने वाली बहनों को मुलाकात की अनुमति दी जायेगी।

जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल श्योपुर में खुली मुलाकात के निर्देश प्राप्त हुए है। इस क्रम में बंदियो से मुलाकात कर राखी बांधने के लिए बहनों को ही अनुमति दी जायेगी। खुली मुलाकात का समय रक्षाबंधन 28 अगस्त को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। बहने अपने साथ राखी एवं 100 ग्राम सूखी मिठाई ला सकेगी, पुरूषो की मुलाकात प्रतिबंधित रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर