शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी
बाड़ी नगर के मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सादगी एवं अमन भाई चारे गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाया गया।
मुस्लिम समुदाय के द्वारा वार्ड नंबर 10 इन्दिरा कालोनी बाड़ी खुर्द से जुलूस निकाला गया बाड़ी खुर्द एवं बाड़ी कला के प्रमुख मार्गों होकर गुजरा जुलूस का जगह जगह पर लोगों के द्वारा मुस्लिम त्यौहार कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष शाहवर शाह एवं नगर अध्यक्ष बब्लू ख़ान समाज के बुजुर्गो सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों का भी स्वागत किया गया स्वागत के दौरान क़ौमी एकता की मिसाल पेश की,
जूलूस का समापन वार्ड नंबर 04 पीर के बाजार बाड़ी कला में किया गया समापन के बाद तवररूख तकसीम किया गया इस अवसर पर मुस्लिम त्यौहार कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष कुंवर शाहवर शाह, नगर अध्यक्ष बब्लू ख़ान , पूर्व अध्यक्ष अब्दुल रकीब ख़ान, जमशेद भाई, अच्छे भाई, भूरा भाई, मियां खान, नवाज़ ख़ान,नसीम खान, साहिल मंसूरी, राजा खान वेल्डर, अशफाक मंसूरी, सहित अन्य लोग आयोजन में शामिल हुए
Author: Shabd Agni
.