दैनिक शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल
खंडवा / पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा जिले में स्थायी एवं फरारी वारंटियों की धरपकड़ एवं वारंट तामील हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन खोज चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा 05 वर्ष से फरार चल रहा स्थायी फरारी वारंटि को गिरफ्तार करने ने सफलता मिली है।।
दिनांक 28.08.2026 को चौकी बोरगांव प्रभारी बोरगांव अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि स्थायी वारंटी आज रक्षा बंधन पर घर तरह देखा गया । जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा टीम बना कर वारंटी को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया जिस पर 05 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी उतेश पिता तुकाराम बरेला उर्म 19 साल निवासी ग्राम खापरी को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट तामील किया गया। एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा जिला जेल खंडवा भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक राजकुमार राठौर थाना प्रभारी पंधाना, उप निरीक्षक अविनाश भोपले चौकी प्रभारी बोरगांव ,सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन, सहायक उप निरीक्षक सपन बाजपेई, आरक्षक क्रमांक 201 संतोष मगरे एवं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: Shabd Agni
.