VISITORS

0 1 9 1 0 3

August 17, 2026 4:33 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एक्टर विजय की रैली में बंदूक लेकर पहुंचा युवक

शब्द अग्नि / पुडुचेरी | तमिलगा वेत्री कझगम ( TVK ) चीफ और एक्टर विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में विशाल रैली की। इस दौरान तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है । इसने बताया कि वह एक निजी सुरक्षा अधिकारी है, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण अपनी टीम के साथ नहीं जा पाया। जब पत्रकारों ने पूछा कि वह किसे सुरक्षा दे रहा है, तो व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी तरफ, एक्टर विजय की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। रैली में सिर्फ 5,000 लोगों की एंट्री की अनुमति दी गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंच गए। युवक- युवतियां और महिलाएं बैरिकेड फांदकर अंदर घुस गए। लोग विजय की एक झलक पाने के लिए पास के पेड़ों पर भी चढ़ गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर