जुलवानियां / बड़वानी पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में गंभीर एवं महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना जुलवानिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक शातिर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।घटनाक्रम और मामले का संक्षिप्त विवरण:
थाना जुलवानिया में दर्ज अपराध क्रमांक 85/2026** धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत पूर्व में अपहृत एक नाबालिग पीड़िता को पुलिस द्वारा सकुशल दस्तयाब (बरामद) किया गया था। दस्तयाबी के बाद जब पीड़िता के वैधानिक कथन दर्ज किए गए, तो उसने आरोपी किशन पिता वालसिंग मकवाने (उम्र 20 साल), निवासी ग्राम तिरी, थाना नांगलवाड़ी, जिला बड़वानी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात उजागर की।
पीड़िता के बयानों एवं मामले की विवेचना के आधार पर प्रकरण में गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(2)(M), 65(1) तथा 5(एल)/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा (बढ़ोत्तरी) किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी किशन लगातार फरार चल रहा था। इस तरह हुई आरोपी की गिरफ्तारी: आरोपी की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक सौरभ बाथम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।
इसी कड़ी में सटीक मुखबिर तंत्र और अथक प्रयासों के चलते आज दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस टीम ने फरार आरोपी किशन को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर अपराधों में लिप्त और फरार अपराधियों के खिलाफ जुलवानिया पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम): उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने और इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही: 1.निरीक्षक सौरभ बाथम (थाना प्रभारी, जुलवानिया) 2. उपनिरीक्षक अशोक खेड़कर 3.सहायक उपनिरीक्षक राजेश नैय्यर 4. आरक्षक 508 अश्विन पाटीदार।
Author: Shabd Agni
.