VISITORS

0 1 4 7 5 8

June 27, 2026 9:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 9:32 pm

इंदौर आये अभिनेता अजय देवगन बोले

इंदौर सबसे स्वच्छ शहर, मुझे यहां आना अच्छा लगता है…
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शुक्रवार को फिल्म स्टार अजय देवगन इंदौर आए। यहां वे एक शो रूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सपना संगीता रोड स्थित शो रूम के उद्घाटन में पहुंचे अजय ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर है। मैं बहुत खुश हूं, यहां आया हूं और मैं यहां आता रहता हूं और आगे भी आता रहूंगा। मेरी तरफ से इंदौरवासियों को बहुत-बहुत मेरा प्यार और बहुत-बहुत शुक्रिया।
कार्यक्रम स्थल के बाहर सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अजय देवगन पहुंचे, लोगों की मोबाइल कैमरों में उन्हें कैद करने की होड़ लग गई। कार्यक्रम के दौरान अजय देवगन ने फीता काटकर शो रूम का उद्घाटन किया और मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने इंदौर की साफ-सफाई की सराहना करते हुए कहा कि यह देश का सबसे स्वच्छ शहर है और यहां आकर उन्हें हमेशा खुशी होती है। उन्होंने इंदौरवासियों को प्यार और धन्यवाद भी दिया। अभिनेता के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर निजी सुरक्षा के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि, प्रशंसकों का उत्साह इतना ज्यादा था कि कई लोग दूर से ही उनकी एक झलक पाने की कोशिश करते नजर आए। अजय देवगन कार्यक्रम स्थल पर लगभग एक घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने आयोजकों से मुलाकात की और शो रूम का अवलोकन किया। तय कार्यक्रम के अनुसार वे इसके बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। स्थानीय युवाओं और फिल्म प्रेमियों में अजय देवगन को लेकर खासा उत्साह दिखा। कई प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे, हालांकि सुरक्षा कारणों से प्रशंसकों को पास नहीं आने दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर