VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:23 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एडीएम एवं एसडीएम ने ताजियों के रूट का लिया जायजा

करबला पर निर्माणाधीन सीसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

शब्द अग्नि /जिला ब्यूरो बंटी सोनी  श्योपुर । कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय एवं एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा ने 26 जून को मोहर्रम के मातमी पर्व पर निकलने वाले ताजियों के रूट का जायजा लिया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर नगरपालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

एडीएम उपाध्याय एवं एसडीएम मीणा ने मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शहर के मैन बाजार, गणेश बाजार, मालियों के मंदिर, बडा इमामबाडा, पीर मदार, करबला, बडा इमामबाडा क्षेत्र आदि का भ्रमण करते हुए ताजियों के रूट का जायजा लिया।

उन्होंने करबला पर सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया तथा चिन्हित स्थानों पर बेरीकेटस लगाने तथा मोहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। करबला पर निर्माणाधीन सीसी रोड कार्य को मोहर्रम पर्व के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश नगरपालिका अधिकारियों को दिये।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर