VISITORS

0 0 7 3 3 2

April 20, 2026 8:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 20, 2026 8:50 pm

ट्रेनों की सफाई,चादर-कंबल की जिम्मेदार, एजेंसी

शब्द अग्नि न्यूज़ । रायबरेली। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में साफ-सफाई, चादर – कंबल और यात्री सुविधाओं की मानिटरिंग के लिए आन-बोर्ड सेवा (ओबीएचएस) नीति को मंजूरी दे दी है। नई नीति से ट्रेनों में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और संबंधित कंपनियों की जवाबदेही भी तय होगी। यह व्यवस्था रायबरेली सेंट्रल, ऊंचाहार स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में लागू होगी।
अभी तक ट्रेनों में सफाई और लिनेन के लिए अलग-अलग एजेंसियां काम करती थीं, जिससे जवाबदेही तय करना मुश्किल होता था। नई नीति के तहत, अब शुरुआत से अंत तक की पूरी जिम्मेदारी एक ही प्रतिष्ठित एजेंसी को दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस एजेंसी के चयन के लिए अनुभव और प्रतिष्ठा के कड़े मानक तय किए हैं। इस सेवा की मानिटरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित टूल्स से की जाएगी। सफाई कर्मियों को अपने काम की जियो टैग्ड और टाइम स्टैम्प्ड फोटो एप पर अपलोड करनी होगी। सफाई का नया शेड्यूल और जवाबदेही नई नीति में सफाई का एक विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया गया है । शौचालयों की सफाई सुबह छह से नौ बजे और रात आठ से दस बजे के बीच हर घंटे होगी। अन्य समय पर प्रत्येक दो घंटे पर सफाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर