VISITORS

0 1 8 9 8 4

August 14, 2026 10:19 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अजित पवार पंचतत्व में विलीन,बेटे ने दी मुखाग्नि

बारामती ने नम आंखों से ‘दादा’ को दी विदाई

शब्द अग्नि न्यूज़ । बारामती । 28 जनवरी को बारामती में लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई. सूबे की सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. बारामती में हुए अंतिम संस्कार में अजित पवार की एक झलक के लिए लोगों का हुजूम नजर आया.

बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार 
बुधवार, 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ और प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार सहित पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी और सूबे की राजनीति में एक नया ख़ालीपन आ गया. महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले AAIB हादसे की जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. बारामती के विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट में अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर