VISITORS

0 0 7 5 4 7

May 15, 2026 6:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:32 pm

अनाहत ने पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता

भारत की अनाहत ने वॉशिंगटन में पहला पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता, शीर्ष वरीय केनेडी को हराया
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। भारतीय युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जॉर्जिना केनेडी को 12-10, 11-5, 11-7 से हराकर वॉशिंगटन में पीएसए कांस्य स्तर का खिताब जीता। विश्व रैकिंग में 31वें स्थान पर काबिज 15 वर्ष की अनाहत ने स्क्वाश आन फायर ओपन जीता जो उनके कैरियर का 15वां खिताब है।
जीत के बाद अनाहत ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मैं इन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी रैंकिंग बेहतर करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि ऐसा कर सकी। यह जीत 15 वर्षीय अनाहत के करियर का सबसे बड़ा खिताब है और पीएसए टूर पर उनका कुल 15वां खिताब है जो उन्होंने मात्र 26 टूर्नामेंटों में हासिल किया। दिल्ली की यह खिलाड़ी फिलहाल विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर है। सातवीं वरीयता प्राप्त अनाहत पिछले मुकाबले में केनेडी से हार गई थीं। उन्होंने फाइनल में संयम दिखाया। 8-10 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया और उसके बाद मुकाबले पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर