VISITORS

0 0 9 5 3 7

June 5, 2026 11:59 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 11:59 pm

अपूर्व जैन ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। शहर के मूल निवासी एवं वर्तमान में इंदौर में अध्ययनरत छात्र अपूर्व जैन ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा दी थी, जिसमें से लगभग 2.5 लाख विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए अर्हता प्राप्त की। परीक्षा में लगभग 56 हजार विद्यार्थी सफल हुए जिनमें से मात्र 18 हजार विद्यार्थियों को देश की 23 आईआईटी संस्थानों में प्रवेश मिलता है। अपूर्व ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7846 हासिल कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। आईआईटी में प्रवेश पाना सभी विद्यार्थियों का सपना होता है। दादाजी केवल चंद लालोनी ने बताया अपूर्व ने कक्षा 12 की सीबीएसई परीक्षा में भी 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गणित संकाय में अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया था। अपूर्व मूल रूप से अशोकनगर के निवासी हैं इनके पिता शरद जैन इंदौर में आईपीएस एकेडमी में प्रोफेसर है लेकिन बेहतर शैक्षणिक अवसरों के लिए उन्होंने इंदौर में रहकर जेईई की तैयारी की। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने निरंतर मेहनत और समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर