VISITORS

0 1 8 8 0 8

August 12, 2026 7:34 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खाड़ी युद्द : स्पेशल फ्लाइट्स का इंतजाम

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने युद्ध के बीच फंसे यात्रियों के लिए अच्छी खबर दी है। इसने सोमवार को घोषणा की कि देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की जा रही हैं, ताकि संघर्ष के कारण फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा सके और उनकी वापसी संभव हो सके। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने से दुबई, अबू धाबी सहित कई एयरपोर्ट्स प्रभावित हुए। इसके चलते हजारों उड़ानें रद्द हुईं और दुनिया भर में लाखों यात्री प्रभावित हुए। यूएई सरकार ने पहले ही फंसे यात्रियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की थी। अब विशेष उड़ानों के माध्यम से उनकी निकासी को प्राथमिकता दी जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर