शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर, सरस्वती विद्या मंदिर सीहोर में शिशुवाटिका प्रांत प्रमुख श्रीमती सुरेखा ठाकुर दीदी का स्नेहिल आगमन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती दीदी ने शिशुवाटिका के भैया-बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सरल एवं रोचक प्रश्न पूछे तथा उनके उत्तरों की सराहना की। उन्होंने शिशुवाटिका की शिक्षा पद्धति, संस्कारमय वातावरण, खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया तथा बालकों के सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात उन्होंने शिशुवाटिका की कक्षाओं का अवलोकन किया तथा वहाँ संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने आचार्याओं का मार्गदर्शन करते हुए शिशुओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने श्रीमती दीदी का आभार व्यक्त किया तथा उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया।
Author: Shabd Agni
.