VISITORS

0 0 7 6 1 0

May 15, 2026 8:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 8:28 pm

सरकार बनते ही बंगाल जाकर बाबरी की एक एक ईंट उखाड़ फेंकेगे : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

बंगाल चुनाव से पहले राजनितिक ध्रुवीकरण का खेल शुरू 

शब्द अग्नि / उत्तर प्रदेश, भाजपा से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बंगाल में सरकार भाजपा की बनने वाली है सरकार बनते ही बंगाल जाकर उक्त बाबरी मस्जिद को ढहाना पड़ा तो भी ढहा देंगे बाबर के नाम की एक एक ईंट उखाड़ फेंकेंगे तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में 6 दिसम्बर शनिवार को मस्जिद की नींव रखी जिसका नाम बाबरी मस्जिद रखा गया मस्जिद का स्वरूप अयोध्या की बाबरी मस्जिद जैसा है जिसके बाद मिर्जापुर में केशव ने कहा कि छह दिसंबर हमें दो महत्वपूर्ण विषयों के लिए याद है। एक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि और दूसरा बाबरी ढांचा विध्वंस के लिए। अयोध्या की तरह बंगाल में भी मस्जिद को ढहा दिया जाएगा।

भाजपा-टीएमसी के बीच राजनीतिक वाकयुद्ध जारी

इस मामले को लेकर भाजपा और तृणमूल के बीच जारी वाकयुद्ध बरकरार है बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की नींव रखने की विधायक हुमायूं कबीर की योजना को लेकर शनिवार को राजनीतिक घमासान मच गया। भाजपा ने ने तृणमूल कांग्रेस पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया, जबकि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को निराधार बताकर खारिज कर दिया।

शिवसेना भी उतरी मैदान मे

महाराष्ट्र मे अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही शिवसेना भी इस राजनितिक अखाड़े मे उतरती दिखाई दे रहीं हे शिवसेना  नेता संजय निरुपम ने  इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि इस तरह के कदम चुनावी माहौल को और संवेदनशील बना सकते हैं। सोशल मीडिया  पर संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा  हैं कि पश्चिम बंगाल में जो लोग बाबरी मस्जिद बना रहे हैं, वे आग से खेल रहे हैं। भगवान राम और आक्रमणकारी बाबर को एक तराज़ू पर नहीं तौला जा सकता। पूरे देश में हिंदू भावनाएं आहात हो सकती  है। संजय निरुपम आगे कहते हैं कि जब हिंदू भावनाएं भड़केंगी तो कहीं नब्बे के दशक का इतिहास रिपीट ना हो जाए। ममता बैनर्जी समय रहते इस आग को बुझाएं, वरना उनकी पार्टी भी इसके लपेटे में आ जाएगी

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर