VISITORS

0 0 8 3 8 0

May 31, 2026 11:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 11:18 pm

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता आयोजन

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

शब्द अग्नि / सचिन जैन 

बैतूल विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को जिला मुख्यालय सहित जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला चिकित्सालय बैतूल में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक डॉ.पंडाग्रे, एडीएम श्रीमती वंदना जाट, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा स्वयं तम्बाकू और तंबाकू से बने किसी भी उत्पा1द का सेवन नहीं करने और अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने, स्वस्थ जीवन अपनाने और दूसरों को भी स्वस्थ जीवन जीने के लिये प्रेरित करने शपथ का वाचन किया गया।

दुश्चक्र को तोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि तम्बांकू निषेध सप्ताह का आयोजन 25 से 31 मई 2026 किया गया, जिमसें निकोटीन और तम्बाकू की लत के दुश्चक्र को तोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया, जनसामान्य को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही तम्बाकू छुड़ाने के लिये निकोटीन की दवाईयां तम्बांकू सेवन कर रहे व्यक्तियों को वितरित की गई। वहीं 27 मई को तम्बांकू निषेध सप्तािह अंतर्गत जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी शपथ दिलाई गई, पोस्टर प्रदर्शन एवं पम्पलेट्स वितरित किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हुरमाड़े ने बताया कि तम्बाकू एवं उसके उत्पादों का सेवन समाज में एक समस्या के रूप में जन्म ले रहा है, किन्तु बीमारियों से बचाव के लिए तम्बाकू सेवन छोड़ना होगा। जीवन को अंधाधुन्ध रास्ते पर न ले जायें, कैंसर जैसी दुर्घटना से बचने के लिये तम्बाकू सेवन से बचें। मुंह का कैंसर बहुत घातक है, अपनी आदतों में सुधार कर तम्बाकू संबंधी कैंसर को रोका जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर