VISITORS

0 1 4 9 2 0

June 29, 2026 1:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 1:10 pm

विश्व सिकल सेल दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

19 जून को स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून को जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसे आनुवंशिक रक्त विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश उपलप द्वारा जिले के सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 19 जून को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में रोग की पहचान, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन को सिकल सेल रोग की समय पर जांच कराने, परामर्श लेने तथा आवश्यक उपचार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिवस पर जनजागरूकता रैली, संगोष्ठी, स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियां तथा परामर्श सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर