VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 7:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 7:20 am

बड़वानी : सेंधवा पुलिस का ऑपरेशन हवालात,फरार वारंटी कर्नाटक से गिरफ्तार

कर्नाटक निवासी आरोपी को पकड़कर सेंधवा लायी पुलिस 
शब्द अग्नि / संवादाता नौशाद अली / बरवानी पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिले में चलाया जा रहा है “ऑपरेशन हवालात” जिसमे सेंधवा शहर पुलिस द्वारा लगभग देढ़ साल से फरार 2,000/- रू. के ईनामी बदमाश को 1,000 KM दूर हुबली कर्नाटक से किया गिरफ्तार। आरोपी  सोमनाथ पिता हनुमंथा कागल, उम्र 36 साल, निवासी फर्स्ट लाइन केवीपी कॉलोनी गुंटूर आंध्रपदेश, द्वारा फरियादी के साथ लाल मिर्ची बेचने के नाम पर 5.64 लाख रू. की धोखाधड़ी की थी, जो घटना दिनांक से चल रहा था फरार। आरोपी सोमनाथ कागल अपनी पहचान छुपाकर घर से 500 KM दूर हुबली में फर्जी नाम से रहकर छुपकर हुबली में भी लाल मिर्ची तथा हल्दी का व्यापार कर रहा था। थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा तकनिकी साक्ष्यों को संकलित कर आरोपी को कर्नाटक पुलिस की मदद से हुबली कर्नाटक से गिरफ्तार कर सेंधवा थाने पर लाया गया ।
लाल मिर्ची का व्यापारी है धोखाधड़ी का आरोपी 
दिनांक 27.04.2024 को सेंधवा निवासी फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि ओम ट्रेडर्स गुंटूर आंध्रप्रदेश नाम की लाल मिर्ची बेचने वाली ट्रेडर्स के मालिक सोमनाथ कागल द्वारा फरियादी से 5,64,500/- रू. लेकर फरियादी को मिर्ची नहीं दी, आरोपी द्वारा फरियादी से धोखे से रुपए अपने बैंक खाते में डलवाकर माल नहीं भेजने पर थाना सेंधवा शहर पर आरोपी सोमनाथ कागल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
18 महीने से फरार था आरोपी 
सेंधवा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा उक्त अपराध में फरार आरोपी सोमनाथ कागल की गिरफ्तारी के लिए थाने की विशेष टीम गठित कर आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित कर, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध मे जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि आरोपी विगत 18 माह से अपने गृह निवास गुंटूर से फरार चल रहा है।  गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय सेंधवा पेश कर न्यायालय आदेश से जेल भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में सेंधवा शहर थाना आभारी बलजीत सिंह बिसेन,तथा समस्त थाना सेंधवा शहर पुलिस की भूमिका रही।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर