पिछले वर्ष से कम बारिश शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़ बालाघाट – जिले में चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 23 जून 2026 तक कुल 16 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 30 मिलीमीटर औसत वर्षा की तुलना में काफी कम है। जिले की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1447 मिलीमीटर निर्धारित है।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में बालाघाट तहसील में 4 मिलीमीटर, वारासिवनी में 5 मिलीमीटर, लांजी में 3 मिलीमीटर, किरनापुर में 2 मिलीमीटर, लालबर्रा में 3 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 8 मिलीमीटर तथा तिरोड़ी में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बैहर, कटंगी, खैरलांजी एवं बिरसा तहसीलों में वर्षा नहीं हुई है।
चालू वर्ष में 01 जून से 23 जून तक सबसे अधिक 40 मिलीमीटर वर्षा बालाघाट तहसील में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 2.5 मिलीमीटर वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में वारासिवनी में 33 मिलीमीटर, बैहर में 23 मिलीमीटर, लांजी में 12 मिलीमीटर, कटंगी में 11 मिलीमीटर, किरनापुर में 4 मिलीमीटर, लालबर्रा में 10 मिलीमीटर, बिरसा में 3 मिलीमीटर, परसवाड़ा एवं तिरोड़ी में 18-18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान बालाघाट तहसील में 63 मिलीमीटर, वारासिवनी में 44 मिलीमीटर, बैहर में 55 मिलीमीटर, लांजी में 25 मिलीमीटर, कटंगी में 8 मिलीमीटर, किरनापुर में 38 मिलीमीटर, खैरलांजी में 11 मिलीमीटर, लालबर्रा में 24 मिलीमीटर, बिरसा में 50 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 15 मिलीमीटर तथा तिरोड़ी में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
मौसम के इस रुझान पर कृषि विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है। आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही जिले में वर्षा की मात्रा में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
Author: Shabd Agni
.