VISITORS

0 0 7 6 2 4

May 15, 2026 9:46 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 9:46 pm

तेजाजी नगर बायपास पर केला लदा ट्रक पलटा

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तेजाजी नगर बायपास पर शनिवार देर रात केला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल लिया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि रालामंडल स्थित बायपास पर राऊ से देवास की ओर जा रहा केला से भरा ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में केले बिखर गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। ट्रक चालक चंदन पुत्र उमराव सिंह चौहान निवासी मनावर को हल्की चोट आई है। बताया जा रहा है कि बायपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते बनाए गए डायवर्सन के कारण चालक का ध्यान भटक गया, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कराया। देर रात स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे केले हटवाए गए और क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कराया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। हो

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर