VISITORS

0 1 2 8 2 2

June 19, 2026 12:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 12:09 am

बड़वानी : 11 केन्द्रों पर होगी नीट की पुनर्परीक्षा

21 जून को बड़वानी होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा लेकर उड़नदस्ते का गठन 

बड़वानी 1 / 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर जयति सिंह की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की उपस्थिति में गुरूवार को बैठक आयोजित की गई । बैठक में नायब तहसीलदार, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ इत्यादि अधिकारियों को अनेक दायित्व सौंपे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारी परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता को बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है. एन टी ए के निर्देशों के अनुपालन एवं क्रियान्वयन में पूर्ण सतर्कता बरतने हेतु अमले को निर्देशित किया गया है. बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 3,845 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष एनटीए द्वारा सभी अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय प्रदान किया जा रहा है, जबकि प्रमाणित दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गोपनीय सामग्री के परिवहन, सभी केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षार्थियों, अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा की सम्वेदनशीलता और गोपनीयता को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा कानून एवं सुरक्षा के तहत अनेक कदम उठाए गए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक डिवाईस एवं मोबाईल पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षा के लिए बड़वानी शहर में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं नीट परीक्षा के लिए बड़वानी शहर में कुल 11 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इनमें एसबीएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी, पीएम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, शासकीय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एसबीएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (दो केंद्र), शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, पीएम केंद्रीय विद्यालय बड़वानी, शासकीय कन्या हाई स्कूल तथा पीएम शासकीय हाईस्कूल बड़वानी शामिल हैं। कलेक्टर जयति सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला को परीक्षा हेतु सिटी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा डिप्टी कलेक्टर श्री शक्तिसिंह चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वही परीक्षा केन्द्रवार भी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर