दैनिक शब्द अग्नि / अनुराग बजाज दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का श्रवण भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के अंतर्गत बूथ स्तर पर उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव तथा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव ने नया बाजार नं 5 के बूथ क्रमांक 135 पर एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने बजरिया वार्ड क्रमांक 3 के बूथ क्रमांक 106, 107 एवं 108 पर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।
बूथ स्तरीय कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, आशीष राय, विकास जैन, देवल कटारिया, श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, श्रीमती राधा सोनी, मंडल मंत्री श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती रितु पांडेय, राहुल पाठक, अभिषेक सोनी, अखिलेश सिंह, सुनील राज, अखिलेश चौबे, पार्षद गणेश जाटव, पार्षद प्रतिनिधि धीरज घारू, कार्तिक शैलार, नर्मदा पटेल, सद्दाम खान, मुकेश नामदेव, अजय राज, सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए-02, बूथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Author: Shabd Agni
.