VISITORS

0 1 4 8 1 2

June 28, 2026 8:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:10 am

शादी में कैमरा, तीन लेंस सहित अन्य सामान गायब

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कनाडिया क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बदमाश ने वीडियोग्राफर का कैमरा और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना 12 फरवरी को पटेल धर्मशाला में हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विशाल यादव निवासी गुना पेशे से वीडियोग्राफर है। वह गुल्लन राजपूत की शादी में शूटिंग के लिए पटेल धर्मशाला आया था।

विशाल ने बताया कि उसने कैमरा और बैटरियां चार्जिंग पर लगाई थीं और करीब 10 मिनट के लिए मोबाइल पर बात करने बाहर चला गया। लौटने पर उसका बैग और सामान गायब था। विशाल ने पुलिस को बताया कि बैग में सोनी ए7एम3 कैमरा बॉडी, 35 एमएम 50 एमएम और 24-70 एमएम के तीन लेंस, एक कैमरा चार्जर, एक मोबाइल चार्जर, दो कैमरा बैटरियां और कपड़े रखे थे। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करता और बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर