20 जून तक सभी किसानो की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य
शब्द अग्नि/ जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम जिले के सभी भू-धारियों, किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री सेचुरेशन की कार्यवाही पूर्ण करने लिए गत 03 जून 2026 से 20 जून 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री कुलदीप बोहरे ने बताया है कि शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 20 जून 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत संबंधित ग्राम पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का संयुक्त दल गठन किया गया है। आरएईओ दल के नोडल अधिकारी रहेगें। उपरोक्त दल द्वारा संबंधित ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री से शेष रहे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर दल द्वारा जिला कोर्डिनेटर श्री दिवाकर तिवारी मोबाईल नम्बर 9039217811 से सम्पर्क किया जा सकता है।
Author: Shabd Agni
.