VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:20 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाड़ी में नकदी संकट, एक सप्ताह से एटीएम खाली

 

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

रायसेन / बाड़ी, नगर सहित आस-पास के मीण क्षेत्रों में इन दिनों नकदी का कट गहराता जा रहा है। बैंक बखाओं और एटीएम में पर्याप्त कदी उपलब्ध नहीं होने से आम गरिकों को गंभीर परेशानियों का मना करना पड़ रहा है। हालात यह कि पिछले एक सप्ताह से अधिकांश टीएम खाली पड़े है और लोग गातार चक्कर लगा रहे है।

नकदी की कमी का असर छोटे चापारियों और ग्रामीण नागरिकों पर बसे अधिक दिख रहा है। किसानों ने अपनी आवश्यकता के अनुरूप श नहीं मिल पा रही है, जिससे बरीदी, जरूरतों से लेकर व्यापारिक तविधियां तक प्रभावित हो रही हैं। बदी-विवाह का सीजन पास आ रहा जिससे नकदी की मांग और बढ़ गई लेकिन एटीएम खाली होने से लोगों जरूरी काम अटक गए है।

बैंक में लग रहीं लंबी कतारें

नगर के विभिन्न बैंक शाखाओं में पिछले कई दिनों से ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बैंक पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें पूरी राशि नहीं मिल रही। कई एटीएम या तो पूरी तरह खाली पड़े हैं या उनमें सीमित मात्रा में ही नकदी उपलब्ध है।

लोगों की परेशानी

एक हफ्ते से एटीएम पर चक्कर काट रहे हैं। खेती के लिए बीज, खाद लेना है, लेकिन कैश ही नहीं मिल रहा। बैंक में भी लिमिट में पैसा दे रहे हैं।

महेंद्र ठाकुर, किसान देहरी

व्यापार ठप पड़ा है। ग्राहक कैश लेकर आते हैं, लेकिन हम बैंक से निकाल नहीं पा रहे। डिजिटल पेमेंट हर जगह नहीं चलता।

सूरज कुमार, व्यापारी पारतलाई

अधिकारी बोले

यह समस्या केव केवल बाड़ी तक आसपास के कई क्षेत्रों में भी नकदी की कमी बनी हुई है। रिजर्व बैंक से मांग के अनुरूप नकदी उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। हालांकि बैंक शाखाओं में नकदी की जरूरत पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

हीरेन्द्र भानपुरिया, मैनेजर स्टेट बैंक

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर