VISITORS

0 1 5 1 1 7

July 2, 2026 1:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 1:35 pm

कार से 1 करोड़ 18 लाख रुपए की नकदी बरामद

शब्द अग्नि / इंदौर। पुलिस ने एक कार से 1 करोड़ 18 लाख रुपए बरामद किए हैं। यह रकम एक प्लायवुड कंपनी के मालिक की है। पुलिस को शक है कि पैसा हवाला का हो सकता है।
सोमवार देर रात कनाड़िया थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा नेक्सॉन कार एमपी09- डीआर-8271) को रोका। कार में तीन युवक थे। पुलिस ने डिक्की खुलवाकर देखा तो उसमें बड़े से बैग में 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे पाए गए। सूचना के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रकम को लेकर प्लायवुड कंपनी के मालिक सनद अग्रवाल ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। सनद अग्रवाल की दो कंपनियां हैं- सेफ्लेक्स इंटरनेशनल लिमिटेड और मंत्रम टेक्नो फेब प्रा. लि. । पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने 31 दिसंबर को लेकर शहर भर के आउटर के थानों में विशेष चेकिंग के आदेश दिए थे। जिसमें अवैध शराब और तस्करी जैसे मामलो में विशेष नजर रखनी थी। अभियान के दौरान ही बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास पुलिस को कार में ये रकम मिली। पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे हुए थे। कार सवार तीन युवकों राजेश यादव, प्रभात अग्रवाल और आनंद ने पूछताछ में बताया कि कार प्लायवुड कंपनी के मालिक सनद अग्रवाल की है। उन्होंने ही ये बैग दिया है, जिसे फार्म हाउस में देने को कहा था। मामले की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो वह फौरन थाने पहुंचे। पुलिस को संदेह है कि यह पैसा हवाला के जरिए भेजा जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकारी दे दी है और आगे की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर