VISITORS

0 1 0 5 3 1

June 10, 2026 3:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 3:00 am

बिना हेलमेट चलने वाले 1351 के बनाए चालान

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। ट्रैफिक पुलिस हेलमेट को लेकर जागरूकता के साथ चालानी कार्रवाई भी कर रही है। सोमवार को सुबह से लेकर रात तक चले अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वाले 1351 लोगों पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं।
सड़क दुर्घटना में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। साथ ही लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, राजीव गांधी चौराहा सर्कल आदि अन्य चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही अनाउंसमेंट कर लोगों को हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि आप हेलमेट के महत्व को समझें, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर