VISITORS

0 0 7 6 1 0

May 15, 2026 8:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 8:27 pm

4 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग बच्चों को मिला

यातायात पुलिस ने आधे घंटे में महिला को ट्रैक कर ट्रेन से उतारकर लौटाया, एसपी करेंगे सम्मान
शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। उज्जैन से शुजालपुर जा रही एक महिला का करीब चार लाख रुपए की ज्वेलरी से भरा बैग रास्ते में गिर गया। लेकिन यातायात पुलिस और दो बच्चों की ईमानदारी से महिला को उसका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया। शुजालपुर निवासी नीलोफर बुधवार को उज्जैन में एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। लौटते समय वे ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान बेगमबाग क्षेत्र में उनका बैग ऑटो से गिर गया। वहां मौजूद दो बच्चों को बैग मिला, जिन्होंने तुरंत उसे पास ही तैनात यातायात एएसआई भगीरथ शर्मा, आरक्षक मनोज कुमार सिंह और मिलन सोनी को सौंप दिया। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें लगभग चार लाख रुपए के आभूषण, एक सोने की चेन, सोने का पेंडेंट, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, दो चांदी की चेन, बच्चों की चांदी की पायल और 4000 रुपए नकद मिले। पुलिस ने बैग में रखे आधार कार्ड से संपर्क जानकारी निकालकर महिला के पति जेद हुसैन से संपर्क किया। पता चला कि नीलोफर ट्रेन में बैठ चुकी हैं। यातायात पुलिस ने तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला को ट्रेन से उतरवाया और पूरा सामान सुरक्षित लौटाया। पुलिस की ईमानदारी देखकर नीलोफर लगातार सभी पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करती रहीं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को 500 रुपए नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर