VISITORS

0 1 4 4 5 5

June 27, 2026 12:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 12:10 am

कलेक्टर ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा

करबला पहुंचकर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

शब्द अग्नि  जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज 26 जून को मोहर्रम के मातमी पर्व पर निकाले जा रहे ताजियों के जुलूस के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होेंने शहर के मैन बाजार, गणेश बाजार का भ्रमण किया तथा करबला पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम गगन सिंह मीणा, एसडीओपी राजीव गुप्ता, सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार दर्शनलाल बौद्ध आदि मौजूद रहें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान करबला पर भीड-भाड की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए किये गये प्रबंधों का अवलोकन किया गया तथा नगरपालिका अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये। करबला पर भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद खालिद फारूकी भी मौजूद रहें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर