VISITORS

0 0 8 2 1 6

May 30, 2026 11:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 11:24 pm

कॉलेज छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

कॉलेज में तंबाकू निषेध सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शब्द अग्नि / बंटी सोनी

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय महाविद्यालयों में तंबाकू निषेध सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्योपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रॉस एवं अन्य इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मानव श्रृंखला बना कर दिया संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू सेवन के विरुद्ध जनजागरण का संदेश दिया तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उपस्थित विद्यार्थियों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य हानियों की जानकारी दी गई।

युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्तियों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू मुक्त परिसर एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. रमेश भारद्वाज, डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया, प्रेमचंद एक्का, डॉ. सीमा चौकसे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने तंबाकू सेवन न करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर