पूर्व विधायक परसराम डंडीर के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस नेताओं ने यूसीसी समिति भंग करने की मांग उठाई
दैनिक शब्द अग्नि खरगौन राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जैसे जैसे यूसीसी कदम उठाए जा रहे है वैसे ही विपक्ष द्वारा विरोध बढ़ता जा रहा है इसी कड़ी मंजिले मुस्लिम नेताओं ने बड़वानी प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से खरगोन के पूर्व विधायक परसराम डंडीर के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने यह रखी माँग
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि UCC समिति का गठन पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है। उनका आरोप है कि समान नागरिक संहिता की आड़ में मुस्लिम समाज की धार्मिक स्वतंत्रता तथा अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों और हितों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस प्रकार के भेदभावपूर्ण UCC विधेयक एवं इसके लिए गठित समिति को समाप्त किया जाए, ताकि संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
इन नेताओं ने की मुलाकात
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर खान, पूर्व अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव (बड़वानी प्रभारी) एडवोकेट शाहरुख मिर्ज़ा तथा समाजसेवी सुल्तान भुट्टो शामिल थे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर ज्ञापन प्राप्त किया
Author: Shabd Agni
.