VISITORS

0 1 3 2 1 8

June 22, 2026 4:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 22, 2026 4:13 am

नीट छात्रा अवंतिका की मौत पर कांग्रेसी पहुंचे घर

उमंग सिंघार का बड़ा बयान  “सरकार बच्चों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रही है

शब्द अग्नि / गंधवानी धार गंधवानी की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के साथ पीड़ित परिवार से मिले। 1 लाख की आर्थिक मदद दी। सरकार पर साधा निशाना – कहा पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने से बच्चे तनाव में।

गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बलवारी खुर्द की रहने वाली नीट अभ्यर्थी अवंतिका मौर्य की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज छात्र के पिता डॉक्टर बनसिंग़ मौर्य और पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सिंघार ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और अपनी ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मीडिया से चर्चा में सरकार पर साधा निशाना

परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में उमंग सिंघार ने परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।  उन्होंने कहा, _“एक छात्रा जो नीट की परीक्षा में प्रयास कर रही थी, कई बार परीक्षा निरस्त हो गई। उसका कसूर क्या था कि उसकी मौत हो गई? क्या गलती है उस बच्ची की? क्या सरकार बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसा रही है?”_

परीक्षाएं समय पर नहीं, पेपर लीक हो रहे

सिंघार ने कहा कि सरकार समय पर परीक्षाएं नहीं करा पा रही है। _“परीक्षाएं होती हैं और निरस्त हो जाती हैं, पेपर लीक हो जाते हैं। सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। लाखों बच्चे भविष्य के बारे में सोचते हैं। मैं समझता हूं परीक्षाएं समय पर हों, लीक न हों।”_

पीएम-सीएम पर भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए। कहा, _“प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। आज पूरे देश में फिर NEET की परीक्षाएं हो रही हैं। आगे अवंतिका जैसी कोई और बच्ची आत्महत्या के लिए प्रेरित न हो, मैं समझता हूं सरकार प्रेरित कर रही है। सरकार को इस कदम को कैसे रोकना है, इस पर विचार करना चाहिए।

क्या है मामला

20 वर्षीय अवंतिका मौर्य पिछले तीन साल से इंदौर में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर