VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 8:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 8:13 am

इंदौर : लिव-इन में रह रही कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाई

महिला कांस्टेबल डीआरपी लाइन में तैनात थी
शब्द अग्नि / इंदौर। एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया, महिला कांस्टेबल डीआरपी लाइन में तैनात थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली प्रिया यादव (28) ने अपने घर में फांसी लगाई। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। प्रिया यादव मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी। वह इंदौर डीआरपी लाइन में तैनात थी। बताया जा रहा है कि पति अमित कुमार की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

पति की मौत के बाद से ही वह तनाव में थीं। लिव इन पार्टनर से करने वाली थी शादी

ट्रैफिक थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल कवींद्र यादव के साथ वह पिछले तीन साल से रह रही थी। कवींद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों लिव-इन में रह रहे थे। रात में वह खाना खाकर टहलने गया, इसी दौरान प्रिया ने फांसी लगा ली। रात में कवींद्र ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। कवींद्र ने यह भी बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि इसी बात को लेकर उनके बीच मे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर