VISITORS

0 1 5 0 7 2

July 1, 2026 11:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 11:08 pm

भागीरथपुरा क्षेत्र में प्रशासन की सतत निगरानी

स्वास्थ्य सेवाएँ सुदृढ़, मरीजों की संख्या में लगातार कमी
शब्द अग्नि न्यूज़ ।  इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के उपरांत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप क्षेत्र में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि क्षेत्र में मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। मंगलवार को भागीरथपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में 122 मरीज पहुंचे, जिसमें से डायरिया के तीन मरीज थे। अस्पतालों में अब तक कुल 449 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं, जिसमें से 433 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 09 अभी भी वार्ड में भर्ती हैं और 07 आईसीयू में उपचारत हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में 02 एम्बुलेंस लगाई गई हैं, 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है। मरीजों को एम. व्हाय. चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था की गई है। इन अस्पतालों में निःशुल्क उपचार, जाँच एवं औषधि हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर