VISITORS

0 1 9 0 3 9

August 16, 2026 8:36 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या

शब्द अग्नि न्यूज़ । मंदसौर | मंदसौर में गुरुवार शाम भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना पर ऑटो में बैठते समय दो बदमाशों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अभिनंदन क्षेत्र की है । रुबीना अपने पिता के घर से ऑटो में बैठकर किराए के मकान लौट रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरे एक युवक ने अचानक हमला कर दिया और वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल नामक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है, जो परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर