VISITORS

0 0 9 5 5 2

June 6, 2026 2:21 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 6, 2026 2:21 am

गोवंश को मिल रहा स्वच्छ पानी और बेहतर देखभाल

महू आलमपुर में सीसीटीवी निगरानी में संचालित हो रही गौशाला,

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। जनपद पंचायत अशोकनगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महू आलमपुर इन दिनों अपने नवाचार और व्यवस्थाओं के कारण चर्चा में है। यह पंचायत जिले की ऐसी पहली पंचायत बन गई है, जहां गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाकर गोवंश की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से न केवल पशुओं की निगरानी आसान हुई है, बल्कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गौशाला में गोवंश के लिए स्वच्छ और पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। पानी की होदियों में नियमित रूप से साफ पानी भरा जाता है और उनकी सफाई भी निरंतर की जा रही है। पंचायत का उद्देश्य है कि गौवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें स्वस्थ वातावरण मिल सके। इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी 

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गौशाला के हर कोने पर नजर रखी जा रही है, जिससे गोवंश के बीच आपसी झगड़े या अन्य समस्याओं को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों की भी निगरानी हो रही है, जिससे कार्य में पारदर्शिता और जिम्मेदारी बनी रहे। चौकीदार कक्ष के पास भी कैमरा लगाया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। ग्राम पंचायत महू आलमपुर में गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक पानी की टंकी का निर्माण भी कराया जा रहा है। सरपंच ने बताया कि गौशाला में पानी की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस टंकी का निर्माण किया जा रहा है, ताकि गोवंश को हमेशा शुद्ध और पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे यह व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू रूप से चल सके।

ग्रामीण कर रहे है सराहना

ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है। पंचायत क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी लगातार कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है और पंचायत द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।पंचायत की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और सही योजना हो, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बेहतर व्यवस्थाएं स्थापित की जा सकती हैं। महू आलमपुर की यह गौशाला अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है, जहां पशु संरक्षण और देखभाल को प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह ग्राम पंचायत महू आलमपुर न केवल विकास कार्यों में अग्रणी बन रही है, बल्कि नवाचार के माध्यम से एक नई मिसाल भी पेश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर