शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले के सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय, आमगांव में मंगलवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना बैहर के थाना प्रभारी ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल लेन-देन से संबंधित अनेक प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उन्हें डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की सीख देते हैं।
Author: Shabd Agni
.