VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 7:16 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 7:16 am

इंदौर : सड़क हादसे में मौत

शब्द अग्नि : इंदौर। खुड़ैल इलाके में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हनुमान मंदिर दर्शन कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कंस्ट्रक्शन व्यापारी जितेंद्र राजदेव वर्मा (36) गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें देर रात एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। उनका साथी रोहित वर्मा घायल है और उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना जामनिया रिसोर्ट, देवगुराडिया के पास हुई। जितेंद्र निवासी सांईबाबा नगर और रोहित निवासी शांतिनाथपुरी बाइक से इंदौर लौट रहे थे, तभी सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में दोनों को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

रात में जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। दोनों दोस्त झाड़ उखाड़ हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान ही दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जितेंद्र कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और 7 वर्षीय बेटा है। माता-पिता बिहार में रहते हैं। परिवार ने बताया कि एक माह पहले ही जितेंद्र के छोटे भाई, जो आर्मी में थे, बीमारी के चलते दिल्ली के सैनिक अस्पताल में निधन हो गया था। अतीसरा भाई राजू बिहार में रहता है। तीनों भाइयों में जितेंद्र सबसे बड़े थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर