ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा प्रस्ताव
शब्द अग्नि / नौशाद अली
सेंधवा। ग्राम पंचायत थिंगली के धारकुण्डी फल्या में नया शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुलवाने के लिए ग्रामीणों और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सेंधवा को एक मांग पत्र सौंपा है।
शिक्षा से वंचित बच्चे: धारकुण्डी फल्या में करीब 40 से 50 बच्चे निवास कर रहे हैं, जो वर्तमान में स्कूल न होने के कारण शिक्षा से वंचित हैं।
दूरी बनी बाधा: वर्तमान में निकटतम स्कूल ग्राम थिंगली से लगभग 3 से 4 किलोमीटर दूर स्थित है। इतनी दूरी होने के कारण छोटे बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित: बच्चों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्राम थिंगली में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इसमें उपस्थित सभी ग्रामीणों की सहमति से धारकुण्डी फल्या में नया स्कूल खोलने का ठहराव-प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
जल्द कार्रवाई की मांग
ग्राम पंचायत के सरपंच राजाराम डावर, सचिव अनार सिंह खरते और सहायक सचिव जगदीश जमरे सहित ग्रामीणों ने एसडीएम महोदय से निवेदन किया है कि बच्चों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाने के लिए धारकुण्डी फल्या में नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत कर आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू की जाए।
Author: Shabd Agni
.