VISITORS

0 1 0 7 8 2

June 11, 2026 12:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 12:04 am

प्रशिक्षण से दूर होंगी शिक्षकों की कठिनाइया

230 ने सीखे प्रयोग

शब्द अग्नि / बैतूल। सीमेट (भोपाल) द्वारा जिला अंतर्गत समस्त हायर सेकेंडरी स्कूलों के भौतिकी, रसायन शास्त्र तथा जीव विज्ञान शिक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 8 से 10 जून 2026 तक यह आयोजन बैतूल बाजार स्थित शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। दो चरणों के इस प्रशिक्षण में कुल 230 शिक्षकों ने भाग लिया। यह आयोजन डाइट प्रभात पट्टन की प्राचार्या सरिता आंडे के नेतृत्व और प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती शबीना बेग की सक्रिय भूमिका में संपन्न हुआ। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य आर. के. मालवीय ने सामग्रियां उपलब्ध कराईं तथा विज्ञान प्रभारी सविता महाले ने प्रयोगशालाओं का प्रबंधन संभाला।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स राकेश खातरकर, धनराज कहार, आशुनाथ साहू, शिवानंद पाटिल, डॉ. सतीश कुमार साहू व मनोज बुवाड़े ने प्रयोगों को सरल रूप में सिखाया। भौतिकी शिक्षक रविकांत आर्य ने बताया कि इससे उपकरणों को संयोजित करना व परिणाम शुद्ध लाना आसान होगा। जीव विज्ञान शिक्षक घनश्याम वरवड़े एवं अभय जोशी ने बताया कि सत्र में मानव कंकाल, सूक्ष्मदर्शी, समसूत्री विभाजन और ब्लड ग्रुप का प्रयोग सिखाया गया।
रसायन शिक्षक उमेश शर्मा ने बताया कि मास्टर टैनर श्री खातरकर एवं श्री कहार द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण सर्वश्रेष्ठ, प्रेरणादायक व उपयोगी रहा। साल में एक बार ऐसा आयोजन अवश्य होना चाहिए ताकि विद्यार्थी लाभान्वित हों। रसायन शिक्षक शिवकुमार मन्सुरिया और विनोद बारमासे के अनुसार भी यह सत्र बेहद रोचक रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर