VISITORS

0 1 2 9 9 4

June 20, 2026 12:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 12:32 am

नीट परीक्षा हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

21 जून को होने वाली नीट (NEET (UG) EXAM –2026) के लिए परीक्षा के बेहतर ट्रैफिक यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की

शब्द अग्नि / धार। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (NEET (UG) EXAM – 2026) की आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन धार पूरी तरह मुस्तैद है। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केन्द्रों में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके पालको/अभिभावकों के वाहनों हेतु बेतहर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 धार परीक्षा केन्द्र के अभ्यर्थियों एवं उनके पालको के वाहनों की पार्किंग लालबाग परिसर तथा संदीपनी विद्यालय धार में रहेंगी। इसी प्रकार शासकीय आनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 धार परीक्षा केन्द्र के अभ्यर्थियों एवं उनके पालको के वाहनों की पार्किंग किला मैदान, गेट क्रमांक-01 के अंदर निर्धारित की गई है। तथा पी.जी. कॉलेज धार परीक्षा केन्द्र के अभ्यर्थियों एवं उनके पालको के वाहनों की पार्किंग ऑडिटोरियम परिसर के अंदर उपलब्ध रहेंगी। यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा सभी अभ्यर्थियों एवं उनके पालको से अनुरोध किया है कि वे केवल उक्त निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। ज्ञात हो कि इस बार धार जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए 3 प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 1,661 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर