VISITORS

0 1 2 2 9 8

June 15, 2026 11:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 11:04 pm

तंबाकू नियंत्रण पर जिला स्तरीय कार्यशाला

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत सोमवार 15 जून को कलेक्टर कार्यालय बालाघाट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ एवं अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे ने की। कार्यशाला में जिले के सभी संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा-2003) के प्रावधानों एवं तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलव, डॉ. निलय जैन, डॉ. रिथ्वीक पटेल तथा जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. शलुभा मचगाहे भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कोटपा अधिनियम-2003 की धारा 4, 5 एवं 6 के प्रावधानों, शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने तथा तंबाकू मुक्त गांवों के निर्माण संबंधी केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों की जानकारी भी दी। साथ ही जन-जागरूकता अभियानों और सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर